फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women on the road turning off liquor shops

शराब की दूकान बंद कराने सड़क पर उतरीं महिलाएं

Thu, 13 Apr 2017 01:17 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 13 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women on the road turning off liquor shops
अहमदपुर फुलवरिया में शराब की दुकान बंद कराने पहुंची महिलाएं
 कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर फुलवरिया में देशी शराब की दूकान बंद कराने के लिए बुधवार को दर्जनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गईं। कहा कि यह दूकान नियम कानून के विपरीत खुली है। इसे अब हम यहां और नहीं बर्दाश्त करेंगे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह शांत कराया।      
विज्ञापन

अहमदपुर फुलवरिया गांव में बुधवार को 12 बजे के आसपास बड़ी संख्या में महिलाएं शराब की दूकान के खिलाफ लामबंद हो गईं। कहा कि यहां शराब की दूकान तीन साल से खुली हुई है। इस दूकान के 100 मीटर के दायरे में एक स्कूल और एक धार्मिक स्थल है। इसके अलावा गांव की घनी आबादी है, जिस पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। नशे की गिरफ्त में उलझकर क्षेत्र के युवा भटक रहे हैं। लेकिन, इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पति और बेटों के भटकने से गरीब परिवारों की घर गृहस्थी उजड़ रही है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद नियम कानून की जानकारी हुई है। अब हम यहां दूकान नहीं चलने देंगे। महिलाओं ने प्रशासन से दूकान को नियम कानून के तहत वहां से हटाने की मांग की। जानकारी मिलने पर गांव की प्रधान वंदना जायसवाल भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं का पक्ष रखते हुए कहा कि शराब की दूकान खुलने से कई गृहस्थियां तबाह हो चुकी हैं। घर में बच्चों के लिए दूध नहीं है, लेकिन पुरुष कमाई का बड़ा हिस्सा शराब और नशे में उड़ा दे रहे हैं। महिलाओं के हंगामे की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची। महिलाएं काफी गुस्से में थीं। साथ में युवक और गांव के कई नौजवान भी थे। इस दौरान पुलिस और ग्राम प्रधान ने महिलाओं को समझाया और उनकी बात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाकर दूकान का स्थल बदलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। इस मौके पर सुधरा देवी, जड़ावती, सुरशक्ति, धंजु देवी, शांति, सुमित्रा, सीता देवी, रीता देवी, चंदा, रेखा देवी, गीता देवी, जगवंती देवी, निर्मला, उर्मिला, अन्नू देवी, हीरावती आदि रहीं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed