{"_id":"57c0a46a4f1c1b2717d4f276","slug":"women-demonstrated-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं लक्ष्मणपट्टी की महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के लक्ष्मणट्टी गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक साल से गांव में अनाज, केरोसिन और चीनी का वितरण नहीं किया जा रहा है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में गत एक साल से गरीबों के लिए मिलने वाला अनाज, चीनी, केरोसिन का वितरण न कर बाजार में बेच दिया जा रहा है। डीएसओ कार्यालय में पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन उस पर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। आरोप लगाया कि कोटेदार ने धमकी दी है कि कहीं भी शिकायत कर लें कुछ होने वाला नहीं है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग किया कि दूकान की एसडीएम स्तर के अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में संगीता देवी, प्रेमशीला, मनोरमा, केवला, अशरफी, नीलम, जयदेवी, दुर्गावती, जड़ावती समेत काफी संख्या में महिलाएं रहीं।