फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women consider themselves strong

महिलाएं खुद को समझें मजबूत

Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Women consider themselves strong
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव कमलावती सिंह ने कहा कि संगठन की स्वीकृति पर महिला मोर्चा देशभर में नारी सम्मान यात्रा निकालकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाएगी।
विज्ञापन


कहा कि महिलाएं खुद को मजबूत समझें। देशभर में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के खिलाफ अब महिलाओं को मजबूत बनाकर खुद लड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वह सोमवार को गोपीगंज में भाजपा महिला मोर्चा काशी प्रांत की महामंत्री सपना दूबे के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं वर्तमान में हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम कर चुकी हैं। उनके योगदान का स्मरण और उनके सुरक्षा सम्मान की रक्षा के लिए महिला मोर्चा नारी सम्मान यात्रा निकालेगी। 17 जून को नई दिल्ली से इसकी शुरुआत होगी। विभिन्न प्रांतों के कई जिलों से होते हुए यात्रा कोलकाता में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज भारत का नाम दुनिया में रोशन हो रहा है। इस मौके पर शकुंतला दूबे, गायत्री दूबे, सुषमा, साधना, इंदू देवी, गुड़िया, रीना, बीना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed