{"_id":"5db8825b8ebc3e01431c289f","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-bike-bhadohi-news-vns491587078","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज/ सुरियावां। थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव में मंगलवार की शाम बाइक की चपेट में आने से प्रमिला देवी सरोज (40) निवासी सिरसा प्रयागराज की मौत हो गई जबकि उसका भांजा घायल हो गया। पुलिस शव थाने लेकर गई। परिवार वालों को सूचना दे दिया गया है।
प्रयागराज के सिरसा निवासी प्रमिला सुरियावां के कसियापुर में एक शादी का रिश्ता तय करने के लिए अपने भांजे कन्हैयालाल के साथ आई थी। यहां से शाम को बाइक पर बैठकर जा रही थी कि पट्टीबेजांव तिराहे पर विपरित गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे प्रमिला और उसका भांजा गिर गए। प्रमिला को सीएचसी सुरियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि भांजे को हल्की चोट लगने से उपचार किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से प्रमिला की ज्ञानपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।