फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman dies after being crushed by car

कार से कुचलकर महिला की मौत, चक्काजाम

Wed, 15 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by car
ज्ञानपुर/पाली। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज रोड स्थित पीसीएफ गोदाम-गरीबी क तारा के समीप बुधवार की शाम कार से कुचल कर सोनमती देवी (38) पत्नी रामू सरोज निवासी भोपतपट्टी की मौके पर मौत हो गई। इस पर गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सत्यप्रकाश यादव (35) और दारा पाल (30) निवासी भगवास की जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सोनमती धान की रोपाई करने के बाद रोड के किनारे बैठ कर छांव ले रही थी। उसी समय तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सड़क के किनारे खड्ढ में जाकर फंस गई। इसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ उग्र हो गई। चालक की पिटाई के बाद चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। वे मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर एएसपी आरके वर्मा, थानाध्यक्ष सुरियावां विजयप्रताप सिंह, पाली चौकी प्रभारी गुरु ज्ञानचंद्र पटेल, कोतवाल गोपीगंज कृष्णानंद राय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शांत कराया। मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद ग्रामीण माने और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर ग्रामीणों की पिटाई से कार सवारों की हालत नाजुक बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed