{"_id":"619e667759d50970b00428a1","slug":"woman-and-child-died-after-being-cut-by-train-in-bhadoi-bodies-of-both-cut-in-many-parts-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में दर्दनाक हादसाः ट्रेन से कटकर महिला व बालक की मौत, कई हिस्से में कटे दोनों के शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में दर्दनाक हादसाः ट्रेन से कटकर महिला व बालक की मौत, कई हिस्से में कटे दोनों के शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Wed, 24 Nov 2021 09:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:51 PM IST
सार
भदोही में बदलीपुर रेलवे क्रासिंग के पश्चिम तरफ बुधवार शाम सवा पांच बजे कामायनी एक्सप्रेस अप जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के चालक को ट्रैक पर एक महिला व बालक की लाश दिखी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : shutterstock
विस्तार
भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र में बदलीपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार की शाम करीब पांच बजे ट्रेन से कटकर 35 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बदलीपुर रेलवे क्रासिंग के पश्चिम तरफ की ओर शाम सवा पांच बजे कामायनी एक्सप्रेस अप जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के चालक को ट्रैक पर लाश दिखी। ट्रेन की रफ्तार कम थी ऐसे में चालक ने ट्रेन रोककर इसकी सूचना नजदीकी रेलवे स्टेशन को दी।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर के जरिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। कई हिस्से में दोनों के शव कटे होने के कारण पहचान करने में दिक्कत हो रही है। सुरियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि महिला की साड़ी से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास गांवों के लोगों को बुलाकर भी पहचान करायी गई, लेकिन कोई पहचान नहीं सकी है। उधर, थोड़ी देर के बाद कामायानी एक्सप्रेस रवाना हुई।
विज्ञापन