फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Withheld salary of six including two teachers

दो शिक्षक समेत छह का रोका गया वेतन

Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of six including two teachers
ज्ञानपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण का असर कुछ शिक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। मंगलवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और बीईओ भदोही लालजी ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षामित्रों और एक अनुदेशक का मानदेय और दो सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका गया। खंड शिक्षा अधिकारी भदोही लालजी ने भदोही के गोहिलांव, रणई, अस्ती का निरीक्षण किया। यहां पर सहायक अध्यापक विजय कुमार पांडेय, शिक्षामित्र नीतू देवी, किरण सिंह, शिक्षक यशवंत कुमार सिंह, शिक्षामित्र प्रतिभा पाल और अनुदेशक पूजा प्रियदर्शनी अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित छह शिक्षामित्र, शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया। हिदायत दिया कि सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने ज्ञानपुर के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय अनरीपुर, बैदाखास, डीघ के प्राथमिक विद्यालय सोनैचा, प्राथमिक विद्यालय बैरी प्रथम का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट, आपरेशन कायाकल्प, साफ-सफाई, शिक्षा गुणवत्ता और नामांकन को देखा गया। सभी स्कूलों में स्थिति ठीक पाई गई। शिक्षकों को निर्देश दिया कि पठन-पाठन बेहतर करें। परिसर में साफ-सफाई दुरूस्त रखें। इसके पूर्व औराई ब्लॉक में सोमवार को निरीक्षण के दौरान 18 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन, मानदेय रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed