फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winter continues, icy winds shiver

सर्दी का सितम जारी, बर्फीली हवाओं ने कंपकंपाया

Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Winter continues, icy winds shiver
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी सुबह घने कोहरे से दिन की शुरूआत हुई और दोपहर दो बजे तक धुंध और बादल छाए रहने से भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। गलन भरी हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 17 से 18 डिग्री के आसपास बना रहा। सुबह कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर चले। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते रहे।
विज्ञापन

कोहरे के साथ ठंड और गलन में बेहिसाब वृद्धि होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह की बर्फीली हवा ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बिस्तर से निकले लोग अलाव के सहारे हो लिए जबकि सड़कों पर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। जनवरी के शुरूआती सप्ताह में सामान्य हो रहे मौसम में सप्ताह भर पहले बदलाव आ गया। बर्फीली हवाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या जहां बदल चुकी है वहीं रोजमर्रा के काम काज पर भी असर पड़ने लगा है। ठंड और गलन की स्थिति यह है कि सुबह चार-पांच बजे ही बिस्तर छोड़ देने वाले लोग छह सात बजे तक बिस्तर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एक सप्ताह के मौसम पर नजर डाली जाए तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि जरूर हुई, लेकिन अधिकतम तापमान लगातार कम बना हुआ है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री जबकि अधिकतम 22 डिग्री रहा, 14 जनवरी को न्यूनतम छह और अधिकतम 20, 15 जनवरी को न्यूनतम 5.6 और अधिकतम 20.5 डिग्री, 16 जनवरी को न्यूनतम 8.2 और अधिकतम 17.2 डिग्री जबकि 17 जनवरी को न्यूनतम 11 और अधिकतम 17.5 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि हवा की दशा उत्तर पूर्व होने से गलन की स्थिति बनी रहेगी। 18 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11.5 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल पर नहीं जले अलाव
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड और गलन में भी रेलवे स्टेशन और वाहन स्टैंडों पर अलाव की व्यवस्था न होने से यात्री ठिठुरते रहे। वाहन स्टैंडों पर सुबह पहुंचे यात्री कोहरे के बीच कांपते हुए वाहनों का इंतजार करते देखे गए। इसी तरह नगर और बाजारों में अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नदारद है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed