फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winning and losing is part of the game, try again and become a winner: Chandan Singh

हार-जीत खेल का हिस्सा, फिर से प्रयास कर बनें विजेता : चंदन सिंह

Sun, 30 Nov 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Winning and losing is part of the game, try again and become a winner: Chandan Singh
भदोही। नगर के महबूब पुर सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेड्री स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता त्वरण का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विजेता टीमों, बालक-बालिकाओं को ट्राॅफी, मेडल और सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक चंदन सिंह ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है। अब आप दोबारा मेहनत कर विजेता बनें। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में 12वीं तक के बच्चों ने कबड्डी, क्रिकेट, खोखो, बैडमिंटन के अलावा एथलेटिक्स में लांग जंप, शाॅट पुट, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और रिले रेस में जौहर दिखाए।
विज्ञापन

अंतिम दिन इन खेलों के प्रथम तीन स्थान पर आने वाले बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक ने कहा कि बच्चों में यह आदत डालनी चाहिए कि कोई भी चीज जीतकर हासिल करें।
विज्ञापन

जिस बालक में यह आदत पड़ गई, उसे संसार में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बच्चों को प्रिंसिपल संदीप कुमार बाजपेयी ने भी पुरस्कृत किया। कहा कि यह मेडल, प्रशस्ति आपके जीवन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत और आपके परिवार के लिए शोभा बनी रहेगी। संचालन साधना शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के खेल शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य और राजकरन यादव ने आभार जताया। शिक्षकों के अलावा हेड बॉय आशीष मौर्य, हेड वाइस बॉय अर्नव, हेड गर्ल तृषा व हेड वाइस गर्ल हेरा का प्रतियोगिता में खास योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed