फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will get freedom from jungle raj on the basis of salt and bread: Bhim Rajbhar

नमक-रोटी के दम पर मिलेगी जंगलराज से मुक्ति: भीम राजभर

Fri, 27 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Will get freedom from jungle raj on the basis of salt and bread: Bhim Rajbhar
सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर कार्यक्रम को संबोधित करते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर। संव? - फोटो : BHADOHI
मिशन-2022 में नमक और रोटी के दम पर जंगलराज से मुक्ति मिलेगी। उक्त बातें शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बावन बीघा तालाब सुरियावां के सभागार में आयोजित कैडर कैंप में कही।
विज्ञापन

पहले से तय कैंप में गाइड लाइन का पालन कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न को महत्व दे रही है। पूर्व की बसपा सरकार में आज खोखले वादे करने वाले दूर-दूर तक नजर नहीं आते थे। पुन: सरकार बनने पर ऐसे लोगों को उनके सही स्थान तक पहुंचाने में देर भी नहीं लगेगी। चिंता जाहिर किया कि सबका साथ-सबका विकास का वादा करने वाले अपनी ही जिम्मेदारियों को भूल चुके हैं। कभी गलत नीति, कभी नोटबंदी और महामारी के नाम गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार परि वार को हताश करने कार्य कर यह साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की है। चाहे किसान अपने हक-अधिकार के लिए देश बंद करने का आह्वान करे, महंगाई के नाम पर रसोई सुनी कर दे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। अब बर्दाश्त करने की क्षमता पूरी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में मिलने वाली बड़ी सफलता से जंगलराज का सफाया होगा। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता मजबूती के साथ लगेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, कमला शंकर भारती, शहनवाज खान, डा.आरके राव, संतोष राव, लल्लूप्रसाद गौतम, पी.सागर, जिलाजीत, बैजनाथ गोतम, अशोक बिंद, कृष्णकुमार पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed