{"_id":"616c714c8415e360624100e9","slug":"wife-dies-after-being-hit-by-truck-husband-injured-bhadohi-news-vns617752383","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से दबकर पत्नी की मौत,पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से दबकर पत्नी की मौत,पति घायल
विज्ञापन
गोपीगंज/चौरी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि पति समेत तीन घायल हो गए। गोपीगंज के चंद्रपुरा बरजी मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से इंदू सिंह (50) निवासी असवां जौनपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जौनपुर के असवां निवासी रमेश सिंह (55) रविवार को बाइक से पत्नी इंदू सिंह को ससुराल सेमरा मिर्जापुर लिवाकर जा रहे थे। चंद्रपुरा-बरजी मोड़ पर पहुंचे थे कि सिलेंडर लादकर मिर्जापुर की तरफ से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे इंदू गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसे अस्पताल लेकर जाते उसकी मौत हेे गई। घायल रमेश सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि ट्रक को चील्ह के पास घेरेबंदी कराकर कब्जे में ले लिया गया। चालक भागने में सफल रहा। दूसरी घटना चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापुर बाजार में हुई। अमवांकला निवासी छोटेलाल की पत्नी मनदेई (45) अपनी बेटी सुधा पटेल (21) को स्कूटी से लेकर चौरी जा रही थी। लक्षापुर बाजार में पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गई। उपनिरीक्षक अनवर खान ने घायल मां-पुत्री को एबीएस अस्पताल भदोही में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों की भरमार, परिवहन विभाग मौन
ज्ञानपुर। जिले में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए लगभग 30 से अधिक एजेंसियों का संचालन जिलापूर्ति विभाग और तेल कंपनियां कराती हैं। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद से जिले में सिलिंडर लेकर आने वाले डग्गामार ट्रकों को परिवहन विभाग फिटनेस प्रमाणपत्र देकर सड़क हादसों को बढ़ावा देना बाइक सवारों को भारी पड़ रहा है। पूर्व के दिनों में जंगीगंज बाजार, औराई चौराहा, भदोही नगर, औराई-भदोही मार्ग पर हो चुके हादसों के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। एलपीजी एजेंसियों के सामने ओवरलोड खड़े ट्रक देखने को मिल जाएंगे लेकिन जांच के समय न यातायात पुलिस ट्रकों की जांच करती है न परिवहन विभाग के अधिकारी। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि लोडिंग पासिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र होने के बाद ही एलपीजी सिलिंडर की ढुलाई 10 चक्का और 14 चक्का के ट्रकों से होता है। बरती जा रही लापरवाही पर संयुक्त टीम अभियान चलाएगी।