{"_id":"57d076d84f1c1b3639318740","slug":"while-fireworks-exploded-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा बनाते समय विस्फोट, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा बनाते समय विस्फोट, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में पटाखा विस्फोट के बाद गिरा मकान और मौके पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास पटाखा बनाते समय एक घर में विस्फोट हो गया। इससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। खबर लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घरवाले सिलेंडर फटने के बाद पटाखे में विस्फोट होने की बात कह रहे थे, हालांकि मौके पर फटा सिलेंडर नहीं दिखा। पुलिस भी मामले में खुलकर कुछ नहीं कह पा रही है। मकान में लाइसेंस लेकर पटाखा बनाया जाता था।
ज्ञानपुर नगर से सटे रजापुर निवासी सेराज हाशमी का वार्ड 11 में पक्का मकान है। पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद सिद्दीक का बेटा कादिर उस मकान में किराए पर रहता है। मो. सिद्दीक के लाइसेंस पर कादिर मकान में पटाखा आदि बनाने का काम करता है। बुधवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अचानक तेज विस्फोट हुआ, जिससे मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। मकान ध्वस्त होने से अरमान (05) पुत्र कादिर, आरिफ (1) पुत्र कादिर, अयान (03) पुत्र कादिर, कादिर की साली सेबी (14) पुत्री शब्बीर, नाजरीन (40) पत्नी कादिर, अख्तरी बेगम (65) पत्नी शब्बीर घायल हो गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग पहुंच गए। घायलों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद अख्तरी की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। खबर लगने पर कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। दोपहर तीन बजे डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों का कहना है कि खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद पटाखे में आग लग गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने कहा कि पटाखा बनाते समय चिंगारी से यह हादसा हुआ। मामले की छानबीन की जा रही है।