{"_id":"65e4c2a709bf6f6cab044132","slug":"when-pradhan-filed-a-complaint-the-repair-work-started-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-109528-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रधान ने दी तहरीर तो शुरू हुआ मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रधान ने दी तहरीर तो शुरू हुआ मरम्मत का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। बीते एक सप्ताह से प्रभावित पेयजल आपूर्ति से फिलहाल लोगों को राहत मिलता नहीं दिख रहा है। दो दिन पहले शुरू हुआ काम कुछ ही घंटे बाद बंद कर दिया गया। इस पर प्रधान की ओर से कार्यदायी संस्था के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस की हिदायत के बाद कार्यदायी संस्था ने पुन: क्षतिग्रस्त पाइप के मरम्मत का काम शुरू कराया।
चौरी बाजार सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों जलजीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बाजार में पहले ही पेयजल योजना के तहत बिछाई गई पाइपें आधा दर्जन जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद चकभुईधर नलकूप से जुड़े चौरी बाजार सहित चकभुईधर, कोल्हड़, माधोरामपुर, जमुआ की करीब 10 हजार से अधिक आबादी पर पेयजल संकट गहराया गया। बीते एक सप्ताह से वे इस संकट को झेल रहे हैं। शुक्रवार खबर प्रकाशित होने पर कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करा दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद एक बार फिर काम ठप हो गया। कार्यदायी संस्था टूटी पाइपों को ठीक करने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे का कार्य दूसरे ही दिन बंद कर दिया। इससे आवागमन में परेशानी होने लगी।
प्रधान मंजू देवी ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों थाने में तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने जल निगम के कर्मचारियों को इससे होने वाले दुर्घटना को लेकर आगाह किया। जिसके बाद संस्था के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपों की मरम्मत का काम शुरू करने के साथ गढ्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू की।