फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   When her husband scolded her for beating her children, she committed suicide by hanging herself.

Bhadohi News: बच्चों को पीटने पर पति ने डांटा तो फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 07 Oct 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
When her husband scolded her for beating her children, she committed suicide by hanging herself.
मृतका संगीता यादव। फाइल फोटो
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बच्चों की पिटाई से नाराज ओडिशा रह रहे पति ने पत्नी को फोन पर डांट लगाई। इससे नाराज होकर वह साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। घटना के समय देवर और सास घर में थी। देवर ने दरवाजा तोड़ा तो उसकी सांसें चल रहीं थीं लेकिन अस्पताल जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव निवासी प्रमोद यादव पिछले कई वर्षों से नौकरी करते हैं। घर उनकी पत्नी संगीता देवी (26) और दो बेटे चार वर्षीय रिषभ व तीन वर्षीय लड्डू के साथ मां और छोटा भाई मनोज यादव रहते थे। बताया जा रहा है कि चार वर्षीय बड़ा बेटा गंभीर बीमारी से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार लाखों रुपये लगाकर उसका इलाज कराया जा रहा था। सोमवार को रिषभ व लड्डू की किसी शरारत से नाराज होकर संगीता ने पहले डांट लगाई फिर दोनों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी उनके पति प्रमोद को हुई तो उन्होंने संगीता को फोन कर डांट लगाई। पति की डांट से संगीता नाराज हो गई और खुद को कमरे में बंद कर साड़ी के सहारे फंदा लगाया और पंखे से लटककर झूल गई। इसकी जानकारी सास और देवर को हुई तो देवर ने तत्काल दरवाजा तोड़ा। उस समय तक संगीता की सांसें चल रहीं थीं। उसने तत्काल एबुलेंस बुलाया और उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर पहुंचा लेकिन यहां पहुंचने के पहले ही संगीता की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका संगीता यादव। फाइल फोटो

मृतका संगीता यादव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed