फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   When daughter-in-law did not arrive with bike, in-laws beat her

Bhadohi News: बाइक लेकर नहीं पहुंची बहू तो ससुराल वालों ने पीटा

Sat, 27 Jul 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
When daughter-in-law did not arrive with bike, in-laws beat her
नगर के डॉक्टर कॉलोनी वार्ड-9 निवासी साधना मोदनवाल ने ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि वह बगैर नई बाइक के मायके से अपने ससुराल पहुंची। जहां उनके पति के साथ सास और देवर ने उनकी मां और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते सात माह से वह घरेलू विवाद और बाइक की मांग के कारण दो वर्ष के बच्चे के साथ अपने मायके विंध्याचल में रह रही हैं। मायके में किसी आयोजन होने के कारण अपना घरेलू सामान लेने अपनी मां व भाई के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल पहुंची। आरोप लगाया कि ससुराल पहुंचते ही सास उर्मिला देवी, पति विकास मोदनवाल और देवर बृजेश ने विवाहिता को घर मे घुसने नही दिए। कहा कि बाइक जब तक नही लेकर आओगी तब तक तुम घर में नही आ पाओगी। मारपीट में विवाहिता की मां बिटोला देवी (65) गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed