{"_id":"60c4f1668ebc3e493361d90f","slug":"wheat-procurement-will-be-done-at-the-purchasing-centers-till-june-15-bhadohi-news-vns5944896183","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर 15 जून तक होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर 15 जून तक होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
शासन की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 26 केंद्रों पर होने वाली गेहूं की खरीद दो दिन और 15 जून तक की जाएगी। वहीं दो सप्ताह पूर्व हुई झमाझम बेमौसमी बारिश के कारण लग चुके धब्बे की पुनरावृत्ति से बचने के लिए विपणन विभाग केंद्रों पर डंप गेहूं की बोरियां बफर गोदाम भेजने में तेजी दिखाने लगा है।
इस संबंध में विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से खरीद करने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। विपणन अधिकारी ने बताया कि कोई लक्ष्य निर्धारित नही होने पर विपणन, पीसीएफ, एफसीआई और मंडी परिषद के अधीन 26 केंद्रों पर अब तक 8800 किसानों से लगभग 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी कर किसानों को 55 करोड़ रुपये आनलाइन भुगतान किया गया है। बताया कि इस वर्ष फसल अच्छी होने के कारण किसान अपने उत्पाद को किसी भी क्रय केंद्रों पर सत्यापन और टोकन नियम से बिना किसी रोक-टोक बिक्री करते रहे। इसी का परिणाम रहा है कि गत वर्ष मिले लक्ष्य से आठ हजार मीट्रिक टन की खरीद अधिक हुई है। बफर गोदाम तक ट्रांसपोर्टेशन में हुई देरी के कारण बेमौसमी बारिश का सामना विभाग ने किया। समर्थन मूल्य पर हुई खरीदारी को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाना पड़ा। 13 जून तक सभी क्रय केंद्र पर डंप गेहूं की बोरियां बफर गोदाम तक पहुंचा दी जाएंगी। लगभग सौ से अधिक किसानों से खरीद न होने के सवाल पर कहा कि 15 जून तक के लिए सत्यापित रिपोर्ट और टोकन लेने वालों की खरीदारी में कोई संशय नहीं होगा।