{"_id":"5fb901e38ebc3e9bc104a5f9","slug":"wester-air-increases-the-market-of-cold-warm-clothes-bhadohi-news-vns5592469137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गर्म हुआ कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गर्म हुआ कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज बदलते ही शहर से लेकर बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। ठंड और गलन ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। दिन में धूप और शाम को गलन से बीमारी की आशंका बढ़ गई है।
कालीन नगरी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। बाजारों में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों, कंबल, रजाई की खरीदारी बढ़ गई है। शोरूम समेत पटरी दुकानों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक स्वेटर, टोपी, शॉल की जमकर खरीद हो रही है। स्थानीय बाजार में बच्चों की सबसे कम कीमत वाली टोपी सौ रुपये में मिल रही है। इसी तरह शॉल ढाई सौ से शुरू होकर तीन हजार तक की कीमत में उपलब्ध है। ब्रांडेड कंबल 500 रुपये से शुरू होकर पांच हजार तक की कीमत में मिल रहे हैं। ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम और मॉल में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।
ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, लालानगर सड़क की पटरी पर कंबल, रजाई, गद्दा और अन्य गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ जुट रही है। गली-मुहल्लों में फेरी वाले भी पैदल, साइकिल व रिक्शे से गर्म कपड़े, कंबल, रजाई, गद्दा लेकर घूमते दिख रहे हैं। ज्ञानपुर नगर के मुख्य बाजार में कपड़े के कारोबारी राम शिरोमणि का कहना है कि हाफ जैकेट, शॉल और बच्चों की टोपी, मोजे की मांग अधिक है। कपड़ा विक्रेता जयप्रकाश ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के खरीददार भी बढ़ रहे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा महंगे गर्म कपड़े नहीं बिक रहे हैं।
विज्ञापन
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते मौसम में लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाएं, वह भी पूरी बांह के। पानी उबालकर ही पिलाएं। हृदय रोगी और ब्लड प्रेशर के मरीज बिल्कुल लापरवाही न बरतें। सुबह के समय नहाने से परहेज करें। सांस फूलने और सीने में दर्द होने पर फौरन चिकित्सक से संपर्क करें।