फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weights and Measures Department team visited 12 shops

Bhadohi News: 12 दुकानों पर पहुंची बाटमाप विभाग टीम, दो में मिली कमी

Tue, 13 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Weights and Measures Department team visited 12 shops
उगापुर में दुकान पर जांच करते विधिक माप विज्ञान अधिकारी चंद्रजीत यादव। स्रोत विभाग
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर सोमवार को बाटमाप यानि विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 12 प्रतिष्ठानों और दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कमी मिलने पर दो दुकानों के खिलाफ जुर्माने का नोटिस दिया गया। सभी को हिदायत दी गई कि तय रेट पर ही उपभोक्ताओं को सामान दिया जाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ निरीक्षक एवं विधिक माप विज्ञान अधिकारी चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में उगापुर, औराई, बभनौटी सहित विभिन्न बाजारों में सर्राफा, कपड़ा, मिठाई, हार्डवेयर, किराना, फल एवं पेट्रोल पंप समेत विभिन्न व्यवसायों से संबंधित कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर हार्डवेयर विक्रेता मेसर्स जवाहरलाल और मिष्ठान विक्रेता बृजेश मोदनवाल को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों दुकानों पर वजन करने वाले उपकरण असत्यापित पाए गए। अभियान के दौरान डिब्बाबंद वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की जांच के लिए टेस्ट परचेजिंग भी की गई। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि वे विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं संबंधित नियमों का पालन करें और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर ही सामान उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed