{"_id":"697130e38a9e20857a02f9a1","slug":"weighing-machines-will-be-purchased-at-187-anganwadi-cweighing-machines-will-be-purchased-at-187-anganwadi-centersenters-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-137946-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 187 आंगनबाड़ी केंद्रों में खरीदी जाएगी वेईंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 187 आंगनबाड़ी केंद्रों में खरीदी जाएगी वेईंग मशीन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 187 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की लंबाई और वजन तौलने के लिए वेईंग मशीन की खरीद की जाएगी। बाल विकास विभाग की मांग पर पंचायत राज विभाग ने आपूर्ति शुरू कर दी है।
अब तक 520 केंद्रों में करीब 335 में आपूर्ति पूरी कर ली गई है। डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक के 187 केंद्रों पर फरवरी तक भेजी जानी है। जिले में 1492 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 91 हजार 630 बच्चे पंजीकृत हैं।
जीरो से पांच साल तक के बच्चों की हर महीने लंबाई और वजन की तौल की जाती है। उसके आधार पर बच्चों को पोषाहार का वितरण किया जाता है। छह ब्लॉक के 1492 केंद्रों में करीब 520 केंद्रों पर या तो मशीनें खराब हो गई थी या वहां पर मशीन ही नहीं थीं।
विज्ञापन
इससे वजन दिवस के दौरान दूसरे केंद्रों से मशीन मंगाई जाती थी। इससे केंद्र संचालक के साथ अभिभावकों को परेशानी होती है। पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में विभागीय बैठक के दौरान सभी केंद्रों को वेइंग मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
औराई, भदोही, सुरियावां और अभोली ब्लॉक के 335 केंद्रों पर मशीन की आपूर्ति कर दी गई है जबकि डीघ के 96 और ज्ञानपुर के 87 केंद्रों पर आपूर्ति नहीं हो पाई है। डीपीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचायत राज विभाग के माध्यम से मशीन की खरीद की जा रही है। 15 फरवरी तक सभी केंद्रों पर आपूर्ति हो जाएगी। इससे बच्चों की लंबाई और वजन तौल में दिक्कत नहीं होगी। संवाद