फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   weaver commits suicide

Bhadohi News: बुनकर ने की आत्महत्या

Thu, 20 Apr 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
weaver commits suicide
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के मामदेवपुर स्थित कांशीराम शहरी आवासीय कालोनी में रहने वाले एक बुनकर ने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बुनकर जगदीश चौरसिया (35) पुत्र बनारसी चौरसिया बुधवार को दोपहर काम से घर लौटा। वह गुस्से में था। अपने बच्चों को डांट फटकार कर कमरे से बाहर कर दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। घटना से कालोनी में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जगदीश ब्लाक नंबर 30 के रूम नंबर 349 में रहता था। वह किसी कालीन कंपनी में कालीन बुनाई करता था। पत्नी भी कहीं घरेलू कार्य करती थी और दोनों मिल कर घर चलाते थे। पत्नी ने बताया कि दोपहर जब वह घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर तक जब दरवाजा न खुला तो लोगों ने खिड़की के रास्ते अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। अंदर पत्नी की धोती के सहारे जगदीश का शव लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। उधर कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि जगदीश शराब पीता था। आए दिन पत्नी से लड़ता झगड़ता था। उसके पांच बच्चे हैं। घटना के संबंध में बताया कि आज जब वह घर आया तो पत्नी घर पर नहीं थी, केवल बच्चे ही थे। बच्चों पर किसी बात का गुस्सा उतारा और उन्हें कमरे से बाहर कर दिया। और खुद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed