{"_id":"64702770e9b20620990a3cf5","slug":"weather-news-rain-with-strong-wind-and-thunder-relief-from-heat-farmers-faces-blossomed-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Fri, 26 May 2023 08:59 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 26 May 2023 08:59 AM IST
सार
भदोही में मौसम का मिजाज अचानक बदला तो किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश होते ही किसानों ने खेतों की ओर रूख कर लिया और मूंग और उड़द की तोड़ाई में लग गए। बारिश से लोगों गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही बारिश होती रही। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
खेतों में मूंग की तुड़ाई करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। तेज गरज चमक के साथ बादलों की आवाजाही पहले से ही बनी हुई थी। बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मई महीने में ये स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बनी है। मौसम में उतार-चढ़ाव अभी कुछ दिन और चलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Weather news: वाराणसी में आंधी-तूफान के साथ बारिश, कई जगहों पर उड़े टीन शेड, पेड़ की टहनियां भी टूटी
विज्ञापन
जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदला तो किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश होते ही किसानों ने खेतों की ओर रूख कर लिया और मूंग और उड़द की तोड़ाई में लग गए। बारिश से लोगों गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही बारिश होती रही। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। कई दिनों से तेज धूप से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे, वहीं किसान धान की नर्सरी की सिंचाई के लिए परेशान थेे। जिले के ज्ञानपुर, सुरियावां, दुर्गागंज, भदोही, चौरी, गोपीगंज, घोसिया, औराई और डीघ के इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हवा की गति चार से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादलों की वजह से 7 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन