फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather changed effect of western disturbance

Bhadohi News : बदला मौसम का मिजाज... पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की चिंता बढी

Thu, 20 Mar 2025 12:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 12:17 PM IST
सार

मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने लगी। एक ओर जहां नमी बढ़ी वहीं फसलों के नुकसान को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं।
 

विज्ञापन
Weather changed effect of western disturbance
बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव मौसम का मिजाज अचानक बदला हुआ है। पछुआ हवा संग बारिश और ओलावृष्टि  होने से किसान के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। ओलावृष्टि के कारण कई इलाकों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 

विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों की नींद से आंखे खुली तो आसमान में काले बादलों का जमघट रहा। सात बजे के करीब जिले के कई स्थानों पर गरज चमक के बीच बारिश और ओलावृष्टि देखी गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से किसानों की फसलों का नुकसान होगा। मौसम में बदलाव होने से किसानों के माथे पर सिकन आ गई है।
विज्ञापन


जिले के अभोली, सुरियावां, दुर्गागंज और डीघ के इलाकों में अचानक से बारिश और होने के कारण किसानों के सरसों की फसल बर्बाद हो गई।  कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोंम के सक्रिय होने के कारण मौसम बदलाव हुआ है। यह मौसम 23 मार्च तक बना रहेगा। उन्होंने किसानों से सरसों के कटी हुई फसल को छायादार स्थान पर रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed