फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather changed due to western disturbance, shivering increased due to movement of cloudscine money for two years

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बादलों की आवाजाही से बढ़ी सिहरन

Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to western disturbance, shivering increased due to movement of cloudscine money for two years
जिले में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन में आसमान में बादल छाए रहे। शाम में सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों रात का पारा 15 से 12 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बूंदाबादी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जिले में बीते दो सप्ताह से मौसम सामान्य हो गया था। धूप के कारण तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि बीच-बीच में मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा था। हालांकि बुधवार से एक बार फिर से मौसम ने थोड़ी करवट बदली है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में धूप का असर रहा है, लेकिन बादलों की आवाजाही होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम के बदलते रुख को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इस बीच अगर बारिश होती है तो सरसों की फसल पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। वहीं गेहूं की फसल भी प्रभावित हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवांके मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके कारण बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में निरंतर कमी आई है। सूर्यास्त होते ही सिहरन बढ़ रही है। वहीं सुबह ओस का प्रभाव भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है, लेकिन जल्द ही मौसम में बदलाव होगा और तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि भी होगी। बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 12.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन


इनसेट:
दिन- अधिकतम- न्यूनतम
बुधवार- 28 - 12.2
मंगलवार - 27.6- 12.3
सोमवार - 27.7 - 12.7
रविवार - 27.2 - 13.6
शनिवार - 27.7 - 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed