Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather changed due to moisture in the air, movement of clouds remained throughout the day

Bhadohi News: हवाओं में नमी से बदला मौसम, दिनभर रही बादलों की आवाजाही

Sun, 26 Oct 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to moisture in the air, movement of clouds remained throughout the day
मौसम बदलने से छाया रहा धुंध। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिरने और पुरुवा हवाओं के चलते वातावरण में नमी हो गई है। इससे जिले के मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को पूरे दिन धूप-छांव संग आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम होते ही आसमान में बादलों का जमघट हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आईं है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह सिहरन का अहसास हुआ। शनिवार को सुबह आसमान में बादल मंडराने लगे। सूर्योदय के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। बादल छंट गए लेकिन दोपहर बाद दोबारा आसमान में बादल दिखने लगे। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप चटख नहीं रही। मौसम का यह रुख देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे पड़ गईं हैं। धान की कटाई, मड़ाई में किसान तेजी से जुटे हैं। इस बीच अगर बारिश का संयोग बना तो यह अगैती धान की फसल के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि हल्की बारिश होने पर नुकसान नहीं है। यदि हवा के साथ तेजी बारिश होगी, तो नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में 27 अक्तूबर तक बारिश होने का अंदेशा है, लेकिन जिले में बारिश नहीं होगी। किसानों को घबराने की जरुरत नहीं है। बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि हवा में नमी होने के कारण शुक्रवार की अपेक्षा दिन रात के तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। शनिवार को दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed