फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather affected, 80 percent of cold patients in health fair

Bhadohi News: मौसम की मार, स्वास्थ्य मेले में सर्दी-जुकाम के 80 फीसदी मरीज

Mon, 20 Oct 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Weather affected, 80 percent of cold patients in health fair
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में स्वास्थ्य मेले में मरीजों का परीक्षण करते डॉ आशीष चतुर्
दुर्गागंज। जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम की मार के कारण मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या करीब 80 फीसदी रही। चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर दवा दी। दिवाली की पूर्व संध्या होने के कारण मेले में मरीजों की संख्या अन्य मेले की अपेक्षा कम रही। 1444 मरीजों का उपचार किया गया। मौसम में बदलाव होने से अब सिहरन का अहसास लोगों को होने लगा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या अधिक रही। बीते स्वास्थ्य मेले में 1703 मरीजों का उपचार किया गया था। इसकी अपेक्षा इस बार मेले में 300 मरीजों की संख्या कम रही। मेले में 1444 मरीजों का उपचार किया गया। सुबह 10 बजे पीएचसी खुली, दोपहर 12 बजे तक मेले में इक्का दुक्का मरीज पहुंचे। चकटोडर, कसियापुर, लालानगर, सेमराध, जंगीगंज, करियांव, कटरा, जयरामपुर आदि पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम सहित विभिन्न बीमारी से ग्रसित मरीज पहुंचे। त्योहारी सीजन होने के कारण लोगों का खान पान बिगड़ा है। इससे कारण मेले में डिहाइड्रेशन के भी मरीज पहुंचे, जिनकी जांच कर दवा दी गई। दुर्गागंज के डॉ. आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि अचानक से मौसम में बदलाव हुआ है। इससे सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार की चपेट में लोग आते हैं। ऐसा मौसम खासकर बच्चों के लिए नुकसानदेह है, क्योंकि रात में लोग पंखा चला कर सोते हैं। सोते वक्त पांच वर्षीय बच्चे कान नहीं बांधते। उन्हें सर्दी जुकाम के साथ बुखार होने का डर रहता है। रात में सोते वक्त पंखा स्लो कर दें और मच्छरों से बचाव करें। इसे लेकर अभिभावकों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। बीमार होने पर त्वरित डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed