{"_id":"5813ad644f1c1b944ebc5098","slug":"wealth-is-came-in-dhanterash","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में धन की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में धन की बारिश
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर जिले के बाजारों में धन की बरसात हुई। सर्राफा, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, होम एप्लाइंसेज आदि के बाजारों में करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा हुआ। अकेले सराफा बाजार में दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। दुपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी में भी तीन से चार करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। सुबह से लेकर देर रात तक दूकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
धनतेरस धनवंतरि त्रयोदशी के उपलक्ष्य में दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। शुक्रवार को बाजार सोने-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की चकाचौंध से दमक उठे। सर्राफा की दूकानों पर पहुंचें लोगों ने सोने और चांदी के सिक्कों पर ज्यादा जोर दिया। विक्टोरिया के सिक्के भी बिके।
महिलाएं भी गहनों से ज्यादा सिक्के को खरीदने पर जोर दे रही थीं। बाइक बाजार में भारी बूम दिखा। लगभग पांच सौ बाइकों की बिक्री हो गई। जिले के तमाम बाजारों में धनतेरस की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुरियावां, औराई, ऊंज, सीतामढ़ी, भदोही, बाबूसराय, महाराजगंज, घोसिया, चौरी, बाजारों में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
व्यावसायिक नगरी गोपीगंज में धनतेरस पर खासी चहल-पहल दिखी। आभूषणों और बरतनों की दूकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे। बाजारों में देर रात तक खासी चहल पहल रही। जबकि दूकानों को आकर्षक लाइटों स सजाया गया था। वहीं दूकानदारों ने ग्राहकों के लिए कई ऑफर भी रखे थे। जिनका ग्राहक फायदा उठाने से नहीं चूके।बाइक एजेंसी और आटो एजेंसी संचालकों की माने तो आटो मोबाइल में करीब दो करोड़ से अधिक की बिक्री हुई।