{"_id":"57b612e94f1c1bd66b6ed223","slug":"way-out-on-the-road-to-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाजार से चकजुरानी गांव को जोड़ने वाले मार्ग का मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को चकजुरानी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से एक साल बाद भी मार्ग नहीं बन सका। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बावत ग्रामीणों ने कहा कि मोढ़ बाजार से चकजुरानी मार्ग से होकर 12 से 13 गांव के लोग आते-जाते हैं। दशक भर पूर्व बनी सड़क मरम्मत के अभाव में खराब हो गई है। ग्रामीण इसके लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। बारिश के समय जगह-जगह गड्ढे होने से साइकल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि माह भर के अंदर सड़क नहीं बनी तो वह चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशोक दूबे, मोनू जायसवाल, मनीष दूबे, श्रीदेव दूबे, महेशराज, वंशीधर, मोनू उमर, गजराज सोनकर, रमेश, उमाशंकर आदि रहे।