फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water supply of 10 villages disrupted due to burning of motor

मोटर जलने से 10 गांवों की जलापूर्ति बाधित

Sun, 17 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water supply of 10 villages disrupted due to burning of motor
वहिदानगर। डीघ के ब्लाक के कोइरौना बाजार में स्थापित ग्रामीण समूह पेयजल योजना की मोटर जल जाने से 10 गांवों की जलापूर्ति बाधित हो गई है। इसी तरह औराई के दत्तीपुर में वाल जाम होने के कारण बस्तियों में पानी न पहुंच पाने से लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोइरौना बाजार निवासी बब्बन मिश्रा ने बताया कि दो मोटर लगी है। एक मोटर पांच वर्ष से बंद है। सिर्फ एक मोटर से विभाग रईयापुर, भीखीपुर, भावापुर, मानशाहपुर, मझगवा, कोइरौना बाजार, खेदौपुर, भाईपुर, पयासीपुर आदि गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। दो दिन में मोटर बदल कर विभाग ने पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं कराई तो ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। दत्तीपुर के पंचूराम, विनोद कुमार ने बताया कि पांच पूर्व जलनिगम ने टंकी का निर्माण कराकर उपभोक्ताओं को पाइप लाइन से जोड़ा है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक माह से एक बस्ती में पानी न मिलना विभागीय उदासीनता है। अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने बताया कि दोनों मामले संज्ञान में है। दो दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed