फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water spread around the main gate of the block due to lack of drainage

Bhadohi News: निकासी न होने से ब्लॉक के मुख्य गेट पर चारों ओर पसरा पानी

Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water spread around the main gate of the block due to lack of drainage
सुरियावां। पश्चिमी विक्षोम के कारण जिले में सोमवार देर शाम को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार सुबह होते ही धूप निकली, दिनभर उमस भरी गर्मी रही। बारिश के कारण सुरियावां ब्लाक के मुख्य गेट के सामने बारिश का पानी लग गया। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ब्लॉक के मुख्य गेट पर चारों तरफ पानी पसरा रहा। इसी तरह गोपीगंज सर्विसलेन, मोढ़ क्षेत्र के चकचंदा कसियापुर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जल जमाव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन

जिले में सोमवार की देर शाम एक से डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश हुई थी। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से निकायों में जहां नालियों के सफाई की पोल खोल दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे व गढ्ढे युक्त मार्गों पर भी जमकर पानी लग गया। बारिश का असर बुधवार को भी देखा गया। सुरियावा ब्लॉक के मुख्य गेट पर पानी लग गया। जिसके कारण ब्लॉक में जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यहीं हाल ज्ञानुपर नगर के प्रोफेसर कोलोनी में देखने को मिली। जहां सोमवार की रात पेड़ की डाली गिरने से बिजली का तार टूट गया। वहीं मोढ़ क्षेत्र के चकचंदा कसियापुर मार्ग पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सिसय रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी बादल युक्त मौसम होने से बारिश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed