फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water did not reach Rajwaha, farmers demonstrated

रजवाहा में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach Rajwaha, farmers demonstrated
डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार गांव में सोमवार को रजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने नहर विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान डीएम और अधिशासी अभियंता नहर विभाग का घेराव करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

पूर्व में निर्धारित स्थान पर लगभग 40 से 50 किसानों के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रधान संघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह यादव ने कहा कि नहर विभाग मुख्य पंप कैनाल समेत एक दर्जन से अधिक रजवाहा और माइनरों का लाभ किसान समय - समय पर लाभ लेते हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक किसान धान की कटाई-मड़ाई कर पांच दिसंबर तक 80 फीसदी खेतों में गेहूं की बोआई कर चुके हैं। नमी वाले खेत में हुई बोआई 10 दिन बाद गेहूं के बीज अंकुरित होकर अब पहली सिंचाई योग्य हो गए हैं, लेकिन नहर विभाग न मुख्य पंप कैनाल में पानी छोड़ सका है और न ही रजवाहा व माइनरों में। 20 फीसदी बचे बोआई कार्य भी इन दिनों अंतिम चरण में हैं। पानी न आने के कारण लगभग 10 हजार बीघे में बोई गई गेहूं की फसल को यदि समय से पानी नहीं मिला तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई किसान सिंचाई के सात-आठ दिन पहले से निजी सिंचाई संसाधन संचालकों के पास जाकर नंबर लगाने को विवश हैं। जबकि उक्त रजवाहा से दर्जनों गांव जुड़े हैं। प्रदर्शन करने वालों में अशोक पांडेय, संदीप पांडेय, सुभाष चंद, लालचंद, पंकज यादव, अमरचंद्र सरोज, राजेश सरोज, मनोज सरोज, जेपी सिंह, लाले प्रजापति, मुन्ना सरोज आदि शामिल रहे। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर तक मुख्य पंप कैनाल में पानी छोड़ने का रोस्टर निर्धारित है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए 20 दिसंबर तक हर हाल में पानी छोड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed