फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water conservation campaign will get edge over 13.74 crores

जल संरक्षण की मुहिम को 13.74 करोड़ से मिलेगी धार

Mon, 19 Apr 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Water conservation campaign will get edge over 13.74 crores
ज्ञानपुर। मानसून आने से पूर्व जल संरक्षण की मुहिम देने की कवायद में प्रशासन जुट गया है। जल शक्ति अभियान के तहत जिले में 13.74 करोड़ खर्च कर तालाबों, नदी, नालों और वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। ब्लॉकवार होने वाले कार्यों का लेखाजोखा बन चुका है। जून से इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जल दोहन से लगातार जल संकट गहराता जा रहा है। जिले के छह ब्लॉकों में भदोही और ज्ञानपुर ब्लॉक अब भी डार्कजोन में शामिल है। जल शक्ति अभियान योजना के तहत जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसमें मानसूनी बारिश और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, अभोली और सुरियावां ब्लॉक में 45 तालाब, 73 नदी नाले, 1600 से अधिक रिचार्जपीट और पांच लाख 48 हजार 971 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। तालाब के जीर्णोद्धार पर 90 लाख, पौधरोपण पर करीब 570 लाख, रिचार्जपिट पर 370 लाख खर्च होंगे। जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय स्तर से प्रस्ताव तैयार है। पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है। अब संबंधित विभाग को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत सभी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की तीनों तहसीलों में 1200 से अधिक तालाबों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार पर 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च हो गए लेकिन अप्रैल के दूसरे पखवारे में सभी तालाबों में धूल उड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर से ध्यान न देने से तालाब सूखे हुए हैं। ऐसे में जल शक्ति अभियान के तहत होने वाले खर्च के बाद स्थिति बेहतर होगी यह आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर बदहाल पड़े हैंडपंपों की सुधि नहीं ली जा रही है। जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। डीघ के दरवांसी, शेरपुर, कुरमैचा, नवधन सहित कई गावों की दलित बस्तियों में हैंडपंप खराब हैं। सुधार न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सुरियावां, मोढ़,जंगीगंज और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर भी हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed