फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water becomes muddy after ten minutes of entering the bucket, still not tested

बाल्टी में आने के दस मिनट बाद ही मटमैला हो जाता है पानी, फिर भी जांच नहीं

Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Water becomes muddy after ten minutes of entering the bucket, still not tested
सीतामढ़ी। शुद्ध पानी हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। आम जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया हो इसके लिए व्यवस्था है कि समय-समय पर हैंडपंपों और अन्य पेयजल स्रोतों के पानी की जांच हो। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को हैंडपंपों से निकलने वाले पानी की विधिवत जांच कराकर रिपोर्ट देनी चाहिए। लेकिन गंगा नदी से के किनारे वाले कोनिया क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में पानी की जांच नहीं होती। ऐसे में यहां के लोगों को दुर्गंध वाला पानी पीना पड़ता है। आलम यह है कि इस इलाके में हैंडपंप से निकलने वाला पानी थोड़ी ही देर में मटमैला हो जाता है। उसमें से दुर्गंध भी आने लगती है। ग्रामीण कहते हैं कि पीने का मन तो नहीं करता, लेकिन गला तर करना है तो छानकर पीते ही हैं। ऐसे में पेट की बीमारी सहित अन्य बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीणों की मानें तो करीब एक दशक पहले क्षेत्र के हैंडपंपों से निकलने वाले पानी की हुई जांच में पता चला था कि आर्सेनिक है। उस समय वादे तो खूब हुए कि शुद्ध पानी के लिए तमाम योजनाएं चलायी जाएंगी। चलीं भी, लेकिन लोगों को ठोस समाधान नहीं मिला। अब तो कई साल से जांच तक नहीं होती। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम की ओर से समय-समय पर पेयजल की जांच कर पानी गुणवत्ता और दोष की जानकारी लोगों को अवगत कराना चाहिए। लेकिन बीते कई वर्षों से हैंडपंपों के पानी की जांच ही नहीं की गई, जिससे आम लोगों को यह भी पता नही है कि जिस पानी से वे प्यास बुझा रहे हैं उस पानी में किस तत्वों की कमी या अधिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed