{"_id":"5e7cba4f8ebc3e774a6ba88a","slug":"warriors-became-daughters-against-corona-bhadohi-news-vns5177404132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ वारियर्स बनी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ वारियर्स बनी बेटियां
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बेटियां भी पीछे नहीं हैं। भिदिऊरा गांव की दो बेटियां नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। दो दिन में तीन सौ मास्क तैयार कर बंटवा चुकी हैं। उनका कहना है कि यह सिलसिला चलता रहेगा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा नेता रत्नाकर पाठक ने एक विधवा के परिवार को 21 दिन के लिए गोद लिया है।
कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर शासन-प्रशासन सभी सतर्क है। साफ-सफाई संग सोशल डिस्टेंस पर विशेष फोकस किया जा रहा है। आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को मॉस्क और सैनिटाइजर की दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन कमजोर तबके के लोगों को मास्क के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भिदिउरा गांव की गुड़िया पुत्री डबल पाठक और प्रियम दो दिनों से सिलाई मशीन पर मास्क बनाने का काम कर रही हैं। पहले दिन 200 मास्क बनाया, जिसे बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। शुक्रवार को 500 मास्क का वितरण होगा।
वहीं दूसरी ओर गांव के ही भाजपा नेता रत्नाकर पाठक ने विधवा चतुरा देवी शर्मा के छह सदस्यों वाले परिवार को 21 दिन तक गोद लेने का निर्णय लिया। कहा कि वह 21 दिनों तक परिवार की हर जरूरत पूरी करेंगे। बेटियों की पहल की का कृष्ण मुरारी पाठक, सोनू, रजनीश, कृष्णानंद आदि ने सराहना की। सुरियावां के मनापुर गांव की वनवासी बस्ती में रेलवे कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। डॉ. विनोद सम्राट ने कोरोना से होने वाले समस्या और कैसे इससे बचाव की जानकारी दी। सभी का हाथ धुलवाकर बारीकी से अवगत कराया। अभोली के नीबी ग्राम प्रधान सुरेश कुमार बिंद ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों के खोज के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाई। उन्होंने कहा कि जिसे भी किसी सामान की जरूरत हो तो उनके नंबर पर फोन करे। सुविधाएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी।