{"_id":"580bc9854f1c1b672c706ff2","slug":"vyaapaaree-kee-maut-pot-dealer-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में बर्तन व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में बर्तन व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद वाराणसी राजमार्ग पर गोपीगंज नगर के बडे़ चौराहे के समीप शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे कंटेनर की चपेट में आकर एक बर्तन व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोपीगंज नगर के पसियान मोहाल खरहट्टी निवासी सुरेश जैन (55) की ज्ञानपुर रोड पर बर्तन की दूकान है। रात करीब नौ बजे वह दूकान बंद कर किसी काम से बाइक से पड़ाव गए थे। लौटते समय बड़ा चौराहा के समीप इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रहे कंटेनर की चपेट में आ गए। इससे व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बाइक कंटेनर में फंसकर घिसटते हुए 100 मीटर आगे तक गई। इस बीच चालक उतरकर भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।