फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vomiting - diarrhea increased number of patients

उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

Sun, 21 Jun 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jun 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vomiting - diarrhea increased number of patients
इस तरह सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को  जिला अस्पताल में बारह से अधिक उल्टी-दस्त के मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन



गर्मी के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। बाहर धूप चैन नहीं लेने दे रही है तो पक्के मकानों की दीवारें और छत तपने से मानो वे भट्ठी बन गए हों।

इसी बीच गत दिनों 15-15 मिनटों की दो हल्की बरसात ने लोगों को क्षणिक राहत तो दे दी, लेकिन बीमारियों को भी न्योता दे दिया। तापमान के उतार-चढ़ाव का असर अस्पतालों में देखा जाने लगा है।

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में साढ़े तीन सौ से अधिक पर्चियां कटीं। जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों के कई मरीज भर्ती कराए गए।

 दवा की दूकानों पर भी मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


 गोपीगंज, सुरियावां, जीटी रोड के निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि ऐसे मौसम में खान-पान का ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है। पानी को उबाल कर ही पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed