फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Visit the intersection of Ganga climbed 20 bigha land

20 बीघे भूमि गंगा की कटान की भेंट चढ़ी

Fri, 19 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 19 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Visit the intersection of Ganga climbed 20 bigha land
छेछुआ गांव में कटान की भेंट चढ़ा शोभनाथ दलित का घर।
बाढ़ से उफनाई गंगा ने तटवर्ती इलाकों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तीन सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 79.200 पहुंच गया। इसके साथ ही कटान तीव्र हो गई। चौड़ा होकर दूर तक फैल गए गंगा की लहरों ने दो दिन के अंदर छेछुआ और भुर्रा गांवों की 20 बीघे से अधिक कृषि भूमि को काटकर गंगा में मिला दिया है। 
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी स्थित मीटर गेज पर हुंकार भरते हुए रोज नई ऊंचाई छूट रही गंगा की लहरों ने कटान प्रभावित छेछुआ और भुर्रा गांवों में खलबली मचा दी है। 24 घंटे के अंदर लगभग एक मीटर तक बढ़कर गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक 79.200 मीटर पहुंच गया। तीन सेमी. प्रति घंटे की गति से बढ़ोतरी जारी थी। इसके साथ ही आक्रामक हुईं गंगा की लहरों ने बीती रात खेती की लगभग 20 बीघे जमीन को काटकर गंगा में मिला दिया। छेछुआ क ेप्रधान जगदीश सिंह के अलावा रामजी सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, रामधनी सिंह, अवधराज, कौशल, जिलेदार सिंह, अमर बहादुर, सूर्यप्रताप, अनिल कुमार, अनंत बहादुर, विनय बहादुर आदि ने कहा कि दो-तीन दिनों के दौरान छेछुआ की लगभग 15 बीघे जमीन कटान की भेंट चढ़ गई। भूमिहीन किसान शोभनाथ दलित के कच्चे मकान का आधा हिस्सा बृहस्पतिवार को गंगा में समा गया। परिवारीजनों का कहना है कि दो दिनों में गंगा तकरीबन सात फीट तक उनके घर की तरफ बढ़ी। 
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद  तहसीलदार जगदीश पांडेय ने हालात का जायजा लिया। कहा कि पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा किया जाएगा। भुर्रा के ग्राम प्रधान गोरखनाथ कनौजिया ने बताया कि गांव की 25 बीघे से अधिक जमीन तीन दिनों में गंगा में समा गई। गांव के अवधराज सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, राजाराम, विनय कुमार आदि ने कहा कि हर साल गांव की जमीन को गंगा की बाढ़ लील रही है, लेकिन इसके लिए अब तक कोई कारगर पहल नहीं की जा सकी है। उधर बाढ़ के दबाव से सीतामढ़ी के पक्के घाटों की सीढ़ियां तेजी से जलमग्न होने लगी हैं। उड़िया बाबा आश्रम तक पानी पहले ही पहुंच चुका था। सीतामढ़ी के अन्य तटवर्ती इलाकों में भी बाढ़ का पानी तेजी से पहुंचने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed