फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Visibility 20 meters in dense fog, increased chill

Bhadohi News: घने कोहरे में दृश्यता 20 मीटर, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 30 Dec 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Visibility 20 meters in dense fog, increased chill
ज्ञानपुर। जिले में हुई बूंदाबांदी के बाद अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार सुबह घने कोहरे का दृश्य देखकर लोगों सहम गये। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक रही। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तीन से चार डिग्री और तापमान गिरने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं देखा गया, लेकिन शनिवार को हुई बारिश के बाद से कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगी है। रविवार सुबह जब लोगों की नींद से खुली, तो घने कोहरे का चादर चढ़ा दिखा। इसके कारण ज्यादातर लोग बिस्तर देरी से छोड़े। कोहरा के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

दृश्यता 20 मीटर तक रहा। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे गंतव्य तक पहुंचे। दो बजे के करीब सूर्यदेव ने आधे घंटे के लिए दर्शन दिया। फिर आसमान में बादलों का जमघट होने लगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बूंदाबांदी होने और मौसम परिवर्तित होने के कारण आगामी दिनों तीन से चार डिग्री पारा गिरेंगा। इससे ठंड में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मौसम खेती के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद है। खासकर गेंहू की फसल के लिए यह मौसम बेहद लाभकारी है। ऐसे मौसम में फसल तेजी से विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed