फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Virendra of Dhanapur South died in a road accident in Sonbhadra.

Bhadohi News: धनापुर दक्षिणी के वीरेंद्र की सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में गई जान

Thu, 27 Jun 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Virendra of Dhanapur South died in a road accident in Sonbhadra.
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी धनापुर निवासी एक व्यक्ति की सोनभद्र में सड़क किनारे खाई में टेलर गिरने से मौत हो गई। घर पर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दक्षिणी धनापुर कवलापुर निवासी वीरेंद्र दुबे (45) पुत्र स्व. रामगोपाल दुबे का अपना टेलर है। वे अपना वाहन लेकर सोनभद्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात जैसे ही वे पीपरी थाना छेत्र के पहाड़ी पर पहुंचे। अचानक उनका वाहन चढ़ाई पर बैक होने लगा। कंट्रोल न कर पाने के कारण उनका टेलर खाई में गिर गया। इससे वीरेंद्र दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने वीरेंद्र के पास रखे आधार कार्ड से पहचान कर गोपीगंज कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीरेंद्र को दो पुत्र हैं और वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed