{"_id":"5813ac3a4f1c1b870dbc1e14","slug":"villages-will-be-developed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के बहुरेंगे दिन, होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के बहुरेंगे दिन, होगा विकास
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कुल 561 ग्राम पंचायतों की शक्ल सुधरेगी। चुनावी वर्ष में शासन ने इसकी सुध ले ली है। इसके लिए 14वें और चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर 56 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें 14वें वित्त आयोग से 37 करोड़ 52 लाख और चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से 19 करोड़ 24 लाख रुपये जारी हुए हैं। इसमें 14वें वित्त आयोग की आधी धनराशि से मतदेय स्थलों को चमकाया जाएगा।
इस धनराशि के जरिए ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों में मतदेय स्थलों पर शौचालय मरम्मत, हैंडपंप मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था में सोलर स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के अलावा जो विद्यालय रोड से नहीं जुड़े हैं, उन्हें सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। 14वें वित्त आयोग की आवंटित कुल धनराशि 3752.64 लाख रुपये में से 2016.76 लाख रुपये निर्वाचन के पोलिंग बूथों के रखरखाव पर खर्च किए जाएंगे।
जबकि 14वें वित्त आयोग की आधी धनराशि से ग्राम पंचायतों की पुरानी संपत्तियों के रखरखाव का काम किया जाएगा। मसलन पेयजल सुविधा, स्वच्छता, सीवेज, बाढ़ के पानी की निकासी, सड़कों की देखभाल, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान, श्मशान भूमि आदि की देखरेख की जाएगी।