{"_id":"61c618b7ac049a15bd452252","slug":"villagers-started-drain-construction-by-collecting-donations-bhadohi-news-vns629811176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर शुरू कराया नाली निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर शुरू कराया नाली निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदमनपुर में लंबे समय से सड़क पर बह रहे दूषित पानी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराए जाने पर ग्रामीणों ने इसके लिए आपस में चंदा एकत्र कर खुद ही जेसीबी लगवाकर नाली का निर्माण शुरू करा दिया।
भदोही ब्लॉक के वेदमनपुर गांव में परसीपुर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक साल से घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर बहता है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को पत्रक भी दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीण अवनीश दुबे, भोला कहार, रामाशीष दुबे के नेतृत्व में नाली निर्माण के लिए खुदाई शुरू करा दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य तिराहे पर गड्ढा होने के साथ ही गंदे पानी में आये दिन राहगीर गिरकर घायल होते हैं। स्टेशन, बीआरसी, मुख्य मार्ग से जुड़ा होने के कारण इस मार्ग से काफी संख्या में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दीपक यादव, बच्चन पाल, अवनीश दुबे, सुनील दुबे, दीपक यादव, बब्बू यादव ने कहा कि शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर काम शुरू कराया है।