फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest for water

पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 12 Sep 2021 04:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for water
अभोली ब्लॉक के रामनगर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हैंडपंप से निकल रहे दूषित पेयजल की समस्या को दूर करने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि सांसद, विधायक, एमएलसी, ग्रामसभा, क्षेत्र और जिला पंचायत स्तर से गांव में दर्जनों की संख्या में इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थापना तो करा दी गई, लेकिन उनकी देख-रेख कोई करने वाला नहीं है। हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर हर वर्ष धन की बंदरबांट कर ली जाती है। हैंडपंपों की स्थिति खराब है। हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक माह से बारिश का क्रम रुकने के बावजूद भी दूषित पेयजल से छुटकारा नहीं मिल सका है। बार-बार ग्रामसभा, ब्लॉक कार्यालय, जलनिगम से हुई शिकायतों का कोई असर न होने से अब बर्दाश्त करने की क्षमता ग्रामीण खोते जा रहे हैं। उदाहरण दिया कि दूषित पानी का इस्तेमाल करने पर गांव निवासी किशन पांडेय, जगदंबा प्रसाद पांडेय संक्रमित बीमारियों की चपेट में आकर 10 दिनों से अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। यहां तक कि पालतू पशु भी दूषित पानी को मुंह लगाने से भाग रहे हैं। अधिकारियों से मांग किया कि गांव का निरीक्षण कराकर समस्या को दूर कराने के लिए जब तक ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं करा दिया जाता तब तक विरोध की आवाज नहीं रुकेगी। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में संतोष पांडेय, मनोज पांडेय, अमरधर दुबे, जगदंबा पांडेय, ज्ञानधर दुबे, रंगलाल पांडे आदि रहे। अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजिब अहमद ने कहा कि बारिश के कारण जलस्रोत ऊपर होने से इस तरह की समस्या सामने आती है। विशेषज्ञों से ग्रामीणों की समस्या का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed