फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest for road repair.

Bhadohi News: सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest for road repair.
सुरियावां के सनाथपट्टी में सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। स्रोत संगठन
सनाथपट्टी-महदेपुर के ग्रामीण मंगलवार को सड़क की मरम्मत के खिलाफ सड़क पर उतर गए। हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों ने प्रतिनिधि और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बताया कि सनाथपट्टी-महदेपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बरसात में पानी भर जाता है और नाली न होने से कीचड़ जमा रहता है। इसी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई , लेकिन समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क बनाओ, वादा निभाओ, सड़क नहीं तो वोट नहीं और महदेपुर-सनाथपट्टी की यही पुकार, अच्छी सड़क है हमारा अधिकार नारे लगाए। लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ,विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद तक कोई इस सड़क पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर दिनेश यादव दादा, कृष्णा यादव, विश्वनाथ यादव, प्रदीप यादव, गणेश सरोज, मनोज यादव माैज्ूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed