फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest against water logging and dirt

जलजमाव और गंदगी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 17 Jan 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against water logging and dirt
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के कोइरौना बाजार में जलजमाव और गंदगी को लेकर रविवार को नागरिकों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी भूमिगत नाला नहीं बन सका, जिससे सीसी सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरबी यादव के नेतृत्व में एकजुट लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त बाजार से होकर लोग तटवर्ती क्षेत्र के अंतिम छोर तक लोग पहुंचते हैं। उसी मार्ग से सीता समाहित स्थल पर पर्यटक भी आते-जाते हैं। बाजार को डीघ ब्लॉक प्रशासन ने कोइरौना ग्रामसभा में शामिल कर भूमिगत नाला बनवाने के लिए वित्तीय वर्ष 2015 से जिम्मेदारी तो सौंप दी लेकिन ग्रामसभा का कार्यकाल भी समाप्त हो गया बावजूद नाला नहीं बन सका। सीसी सड़क के दोनों छोर पर खानपान की सजी दुकानें और घरों, हैंडपंप, सोलर वाटर पंप, जलनिगम की टोटी, शौचालय आदि का गंदा, बदबूदार पानी खुलेआम सड़क पर बहाया जा रहा है। जबकि ब्लॉक कार्यालय, पर्यटन स्थल सीतामढ़ी पहुंचने का क्रम दिन सुबह से देर रात तक अधिकारियों का आवागमन होता है जिनका ध्यान न पड़ना उपेक्षा का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व के दिनों में ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक हुई शिकायतों पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया जा सका। लोक निर्माण विभाग सीसी सड़क बनवाने के बाद से नाली की सुध नहीं लिया। कागजों पर निर्मित भूमिगत नाले की उच्च स्तरीय जांच कराकर सरकारी धन हड़पने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो नागरिक मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत करने के लिए विवश होंगे। विरोध-प्रदर्शन में संजय अग्रहरी, छेदी अली, राजाराम जायसवाल, नन्हें अग्रहरी, राजेंद्र यादव, शेषमणि विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed