{"_id":"5f88466a8ebc3e9bb744c104","slug":"villagers-protest-against-quota-allocation-bhadohi-news-vns5529329136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा आवंटन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा आवंटन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के शिवसेवकपट्टी गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बीडीओ और एडीओ पंचायत को हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई माह से रिक्त चल रही कोटे की दुकान का नए सिरे से आवंटन कराने के लिए ग्रामीण बार-बार अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से न खुली बैठक कराई गई न आम लोगों से प्रस्ताव लिया गया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से साठगांठ कर फर्जी स्वयं सहायता समूह के नाम पर दुकान आवंटित कर दी गई। पूर्व की दुकान पर घटतौली, कालाबाजारी, यूनिट काटने, दुर्व्यवहार जैसे मामलों को लेकर विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की थी। समूह को आवंटित कोटे की जांच कराते हुए निरस्त करने की मांग की। उधर डीघ बीडीओ सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि आरोप गलत है। ग्रामसभा में तीन बार खुली बैठाक कराकर स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है।
प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानदत्त शुक्ला, विकास चंद्र, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, रामबसावन मिश्रा, ओमप्रकाश, नीरज मिश्रा, आनंद कुमार, चंद्रबली, अजय कुमार, राजमणि सरोज, रामदास, शिव बहादुर, विनोद कुमार, छोटेलाल बिंद, बलिराम, रामबाबू, शेषधर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानदत्त शुक्ला, विकास चंद्र, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, रामबसावन मिश्रा, ओमप्रकाश, नीरज मिश्रा, आनंद कुमार, चंद्रबली, अजय कुमार, राजमणि सरोज, रामदास, शिव बहादुर, विनोद कुमार, छोटेलाल बिंद, बलिराम, रामबाबू, शेषधर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन