फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers in the dark due to burning of transformer

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में ग्रामीण

Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers in the dark due to burning of transformer
क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने से पिछले तीन दिनों ने विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद चौरी फीडर के रोटहां में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कवायद बिजली कर्मियों की ओर से शुरू हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रोटहां चौराहे पर सोमवार को किसी कारणवश ट्रांसफार्मर जल गया जिसके चलते हजारों घर अंधेरे में डूब गए। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर विरोध-प्रदर्शन कर विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रकाश दुबे ने बताया कि रोटहां के बस्ती में रहने वाले एक हजार से अधिक परिवारों को प्रकाश व्यवस्था इस उपकेंद्र से होती है जो फिलहाल बाधित है। कहा लगातार शिकायत और उग्र प्रदर्शन के बाद तीसरे दिन ट्रांसफार्मर बदलवाने की कवायद शुरू हुई है। किसान राजबहादुर, प्रवीणचंद, महेंद्र कुमार, आकाश ने बताया कि बारिश थमते ही उपजाऊ खेतों से अब पानी सूख रहा है। यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका तो आने वाले दिनों में सिंचाई की भी समस्या बढ़ जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में इम्तियाज अंसारी, प्रकाश दुबे, अतहर अली, फरीद अहमद , फैजान अली, संतोष, राजकुमार, गुड्डन, अमान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed