फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrated against encroachers

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against encroachers
ज्ञानपुर। सदर तहसील के भुसौला गांव निवासियों ने अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर प्रार्थनापत्र डीएम को सौंपा। कहा कि अतिक्रमण को हटकाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने आरोप लगाया है कि बीते वित्तीय सत्र में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने मुख्यालय और विकास भवन तक पहुंचने के लिए उक्त सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल किया है। सड़क का निर्माण 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा। बीते माह शिकायत पर तहसील और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण को हटवाया भी था। कुछ दिन बीतने के बाद फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया। विरोध करने पर अतिक्रमण करने वाले सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था, शिकायतकर्ता को धमकी दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामजगी बिंद, कुंती देवी, लालबहादुर, तेजबहादुर, अजीत, केदारनाथ, उमेश यादव, दिनेशचंद, धर्मेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में गांववासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed