फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   vijay mishra will fight in election with this coalition party

सपा के बागी विधायक विजय मिश्र अब इस गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव

Mon, 30 Jan 2017 08:53 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 30 Jan 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
vijay mishra will fight in election with this coalition party
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय प्रेस कॉन्फ्रेंस में - फोटो : अमर उजाला
सपा से टिकट कटने के बाद बागी हुए विधायक विजय मिश्र राष्ट्रीय निषाद पार्टी के टिकट पर ज्ञानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को गोपीगंज में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें पीस पार्टी, अपना दल (कृष्णा), जन अधिकार मंच, महान दल समेत कई अन्य दलों का समर्थन भी मिलेगा। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय निषाद पार्टी और पीस पार्टी के गठबंधन से बने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की अगुवाई में एक नया फ्रंट तैयार किया जा रहा है।
 इस बीच राष्ट्रीय निषाद पार्टी ने विजय मिश्र को अपनी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने गोपीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी योजना प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की है।
विज्ञापन

लेकिन, अभी गठबंधन को लेकर अन्य दलों से बातचीत चल रही है। उसके मुताबिक आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि युवाओं को रोजगार और सभी वर्गों की मुख्य धारा में भागीदारी उनका मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र ने कहा कि क्षेत्र की 70 से 80 फीसदी जनता उनके साथ है। पार्टी के चुनाव चिह्न थाली में भोजन के मुताबिक चुनाव के बाद क्षेत्र में ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे, जहां गरीबों को 10 रुपये प्रति थाली भोजन मिलेगा। साथ ही गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए क्षेत्र में एक अस्पताल भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed