{"_id":"588f13354f1c1b313de80dc2","slug":"vijay-mishra-will-fight-in-election-with-this-coalition-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के बागी विधायक विजय मिश्र अब इस गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के बागी विधायक विजय मिश्र अब इस गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Mon, 30 Jan 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय प्रेस कॉन्फ्रेंस में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से टिकट कटने के बाद बागी हुए विधायक विजय मिश्र राष्ट्रीय निषाद पार्टी के टिकट पर ज्ञानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को गोपीगंज में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें पीस पार्टी, अपना दल (कृष्णा), जन अधिकार मंच, महान दल समेत कई अन्य दलों का समर्थन भी मिलेगा।
राष्ट्रीय निषाद पार्टी और पीस पार्टी के गठबंधन से बने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की अगुवाई में एक नया फ्रंट तैयार किया जा रहा है।
इस बीच राष्ट्रीय निषाद पार्टी ने विजय मिश्र को अपनी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने गोपीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी योजना प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की है।
लेकिन, अभी गठबंधन को लेकर अन्य दलों से बातचीत चल रही है। उसके मुताबिक आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि युवाओं को रोजगार और सभी वर्गों की मुख्य धारा में भागीदारी उनका मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र ने कहा कि क्षेत्र की 70 से 80 फीसदी जनता उनके साथ है। पार्टी के चुनाव चिह्न थाली में भोजन के मुताबिक चुनाव के बाद क्षेत्र में ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे, जहां गरीबों को 10 रुपये प्रति थाली भोजन मिलेगा। साथ ही गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए क्षेत्र में एक अस्पताल भी बनवाया जाएगा।