फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vihim's six-day festival begins with Sundarkand

सुंदरकांड के साथ विहिम का छह दिवसीय उत्सव शुरू

Sat, 01 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vihim's six-day festival begins with Sundarkand
ज्ञानपुर। अयोध्या में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के छह दिवसीय उत्सव का शनिवार को सुंदरकांड के पाठ के साथ शुभारंभ हो गया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम में सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान मंदिर निर्माण में विघ्न न आने की कामना की गई। इसके बाद संगठन के जिला धर्माचार्य जटाशंकर महाराज और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ में प्रसाद वितरण किया। कहा कि अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संत-महात्माओं की उपस्थिति में होगा। इस दिन सभी देशवासी शाम के समय अपने-अपने घरों की छतों पर दीप अवश्य जलाएं। इस मौके पर हरिलाल पाल, प्रहलाद दुबे, महेंद्र सिंह चौहान, अशोक विश्वकर्मा, शशि कौशल, गोपाल गुप्ता, राजपति बिंद सुशील शर्मा, मोहन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed