{"_id":"6262f59690d1c84afd630fb5","slug":"vibhuti-x-the-blade-stuck-in-the-wheel-the-train-stood-for-three-hours-bhadohi-news-vns649730174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभूति एक्स. के पहिए में चिपका ब्लेड, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभूति एक्स. के पहिए में चिपका ब्लेड, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन
भदोहीः जंगीगंज-भीटी स्टेशन के बीच इंजन में खराबी आने से खड़ी विभूति एक्सप्रेस। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
गोपीगंज। रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस के इंजन के पहिए में शुक्रवार को ब्लेड चिपकने से प्रयागराज के भीटी स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस भीषण गर्मी में ट्रेन के खड़े हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उधर, रेलवे ने वाराणसी डिविजन से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को शाम सात बजे रवाना कराया। रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग-प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन प्रतिदिन तीन बजकर 40 मिनट पर कोलकाता के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चली थी। भीटी स्टेशन के ब्लॉक सेक्शन में प्रवेश करते समय इंजन के अगले पहिए से आवाज आने की भनक चालक दल को लगी। इस पर चालक दल ने ट्रेन की गति धीमी कर दी। ऐसे में आवाज तो बंद हो गई, लेकिन चालक दल को यह चिंता सताती रही कि आखिर आवाज आ कैसी रही थी। ट्रेन को किसी तरह भीटी स्टेशन तक ले जाया गया, वहां खड़ी करके जांच शुरू की गई तो एक पतला ब्लेड पहिए में चिपका मिला। इसी से आवाज आ रही थी। पहिए को आगे बढ़ने में भी कठिनाई हो रही थी। इसकी जानकारी कंट्रोलर को दी गई। वहां से सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई। शाम चार से सात बजे तक ट्रेन खड़ी रही। करीब तीन घंटे के बाद वाराणसी डिवीजन से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बताया गया कि इंजन तो करीब ढाई घंटे में पहुंच गया था, लेकिन उसकी सेटिंग करने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि परिचालन के समय इस प्रकार की समस्या आ जाती है। दूसरे इंजन से भीटी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।